राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं से संवाद
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली युवाओं और खिलाड़ियों को किया संबोधित
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘मेरा भारत’ के तहत जिले में खेलो इंडिया युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली युवाओं को संबोधित करते हुए 2036 ओलंपिक की तैयारियों, प्रतिभा खोज, फिटनेस और नशामुक्ति पर जोर दिया।
इसके बाद ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं, युवा नेतृत्व और विकसित भारत के निर्माण पर संवाद हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास के केंद्र में रखते हुए फिट, अनुशासित और खेल-समर्पित राष्ट्र का निर्माण जरूरी है।
कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं की पहचान, पारदर्शी चयन, युवा नेतृत्व, नागरिक जिम्मेदारी एवं स्वयंसेवा जैसे विषयों पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं सहित अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
#chhatarpur Jansampark Madhya Pradesh