Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Chhatarpur

@projschhatarpur
1682Followers
0Following
सेवा संकल्प के संदेश के साथ हाथों में मशाल लेकर जिले में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा

राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, विधायक ललिता यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने मशाल लेकर की यात्रा की अगुवाई, ‘सेवा संकल्प चौराहा’ का हुआ नामकरण

*प्रधानमंत्री के उद्बोधन का हुआ सीधा प्रसारण, ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का किया गया वितरण*
--- 
  <nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 2026 के अंतर्गत बुधवार को जिले की सभी विधानसभाओं के लिए ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा–विकसित भारत संकल्प यात्रा’ छतरपुर से शहर से निकाली गई। जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली यात्रा के माध्यम से सेवा, संकल्प और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
  जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के मैदान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से मशाल प्रज्ज्वलित की गई, जिसके बाद जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में विभिन्न विधानसभाओं के लिए सेवा ज्योति कलश यात्रा रवाना हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण का संकल्प भी लिया। स्कूली विद्यार्थियों ने ‘हम सब भारतीय हैं’ गीत की प्रस्तुति दी।
  इस अवसर पर छतरपुर शहर के एक प्रमुख चौराहे का नामकरण ‘सेवा संकल्प चौराहा’ के रूप में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देखा और सुना।
  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘बदलते दौर का मध्यप्रदेश’ जिला विकास पुस्तिका का जनप्रतिनिधियों को वितरण भी किया गया।
  जिला स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक श्री राजेश शुक्ला, महाराजपुर विधायक श्री कामाख्या प्रताप सिंह, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष श्री करुणेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिलाध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह गौतम सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र, एनसीसी कैडेट्स, नागरिक उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
छूटे एवं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने विशेष अभियान जारी

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

एडीएम ने प्रतिनिधियों से अपील की बीएलए को सक्रिय कर बीएलओ का सहयोग करें
--- 
    भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार छूटे हुए एवं 18-19 आयु वर्ग के पात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल करने के लिए विशेष अभियान 28 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर आयोजित कर एसआईआर में छूटे हुए तथा नवीन पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
   इस संबंध में बुधवार को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय द्विवेदी ने जिला पंचायत सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान में अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय करते हुए बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की।
  बैठक में बताया गया कि बीएलए के पास एएसडीआर सूची उपलब्ध है। सूची में शामिल मतदाताओं के संबंध में यदि यह पता चलता है कि संबंधित व्यक्ति दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो गया है, तो ऐसी स्थिति में सीधे फॉर्म-8 के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा सकती है। इसके लिए नाम कटवाने हेतु फॉर्म-7 भरने की आवश्यकता नहीं है।
   उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पात्र नागरिक अपने नाम को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए ऑनलाइन माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए वोटर्स हेल्पलाइन ऐप अथवा वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर आवेदन किया जा सकता है।
  बैठक में चंदला क्षेत्र में अभियान की अपेक्षाकृत कम प्रगति पर विशेष ध्यान देते हुए बीएलए को अधिक सक्रिय होकर अभियान में सहयोग करने की बात कही। साथ ही संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे।
Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh. <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नगरीय क्षेत्र के जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ

जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं प्रक्रियाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
--- 
    भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संचालन के लिए नगरीय क्षेत्र के जनगणना अधिकारियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण बुधवार को कलेक्टर सभागार, छतरपुर में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, जनगणना लिपिक एवं तकनीकी सहायक सहभागिता कर रहे हैं।
  प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल से आए प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान नगरीय क्षेत्रों में जनसंख्या गणना के सुचारु संचालन के लिए जनगणना प्रखंड, उप-गणना प्रखंड, कार्मिकों के दायित्व, कार्यभार आवंटन तथा सीएमएमएस पोर्टल से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
  साथ ही स्व-गणना के विकल्प, मोबाइल ऐप के माध्यम से घर-घर जाकर जानकारी संकलित करने की प्रक्रिया तथा जनगणना कार्य के संबंध में आमजन को जागरूक करने के लिए आवश्यक प्रचार-प्रसार के बारे में भी प्रशिक्षण दिया गया।
  कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश के उप महारजिस्ट्रार विजय कुमार ने प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण की प्रगति एवं विषयवस्तु की जानकारी ली तथा जनगणना कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप संपादित करने के निर्देश दिए।
  दो दिवसीय प्रशिक्षण 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य नगरीय क्षेत्रों में जनगणना 2027 के कार्यों के सुचारु संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं में दक्ष बनाना है।
Video 3
Video 4
टीबी उन्मूलन की दिशा में जिले में शुरू होगा JOSH अभियान

टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया जाएगा सम्मानित
--- 
   राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में JOSH (Joint Squad for Health) अभियान का शुभारंभ एवं ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम 8 अक्टूबर को प्रातः 10:30 बजे होटल ओम साईंराम, पन्ना रोड रेलवे स्टेशन के समीप, छतरपुर में आयोजित होगा।
   कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत JOSH अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ अभियान के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के रूप में प्रस्तुत दावों के सत्यापन के उपरांत चयनित ग्राम पंचायतों को ‘टीबी मुक्त ग्राम पंचायत’ प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
   कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में टीबी उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाना तथा ग्राम पंचायतों की सक्रिय सहभागिता के माध्यम से टीबी मुक्त ग्राम पंचायत की दिशा में किए जा रहे कार्यों को प्रोत्साहित करना है।
Video 6
Video 7
7 से 9 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष शिविर

नवीन एवं छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर विशेष जोर

शैक्षणिक संस्थानों में भी लगाएं शिविर, 18-19 वर्ष युवाओं के नाम जोड़ें

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 के साथ नहीं भरना होगा घोषणा पत्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिए निर्देश
---
  छतरपुर जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश संजीव झा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में आवश्यक निर्देश दिए। छतरपुर एनआईसी कक्ष से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारी बैठक में जुड़े रहे।
  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों एवं अन्य उपयुक्त स्थलों पर शिविर लगाकर नवीन एवं छूटे पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के निर्देश दिए। विशेष रूप से 18-19 आयु वर्ग के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में भी शिविर आयोजित किए जाएं। बीएलओ द्वारा पात्र युवाओं के फॉर्म-6 भरवाने तथा मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6 उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए।
   उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, वह एक बार बीएलओ से मिलान करा लें, कटे हुए व्यक्तियों के नाम का पुनः सत्यापन करने के निर्देश बीएलओ दिए गए हैं। वर्तमान में चल रहे अभियान के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर घर-घर संपर्क कर एसआईआर-2026 की एएसडीआर सूची से मतदाताओं का मिलान कर छूटे पात्र व्यक्तियों एवं नवविवाहित पात्र महिलाओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई भी की जा रही है। फॉर्म-6 के साथ घोषणा-पत्र नहीं लिया जा रहा है।
 
मृत मतदाताओं के नाम हटाने की कार्यवाही भी जारी

   अभियान में मतदाता सूची को अद्यतन रखने के लिए पंचायत, स्थानीय निकाय एवं नगर पालिका की मृत व्यक्तियों की पंजी से मतदाता सूची का मिलान कर मृत पाए जाने वाले मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने की कार्रवाई बीएलओ द्वारा संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं।

1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के लिए अग्रिम फॉर्म-6

   बीएलओ घर-घर संपर्क के दौरान 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के अनुसार पात्र होने वाले व्यक्तियों के मतदाता सूची में नाम जोड़ने अग्रिम फॉर्म-6 भी प्राप्त करने की कार्यवाही भी की जा रही है।
Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh. <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी आमजन की समस्याएं

अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए
-----
कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया, एडीएम श्री विनय द्विवेदी सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े 210 आवेदनों पर कलेक्टर ने सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को परीक्षण करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो आवेदन रिपीट हो रहे हैं, उन्हें एक बार में निराकरण के संबंध में स्पष्ट अवगत कराएं, ताकि आवेदक बार-बार नहीं आए।
Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
किसान की धरती, पानी की बहार, केन-बेतवा से खुशहाल परिवार

<nis:link nis:type=tag nis:id=केन_बेतवा_लिंक_परियोजना nis:value=केन_बेतवा_लिंक_परियोजना nis:enabled=true nis:link/> से लाभान्वित होने वाले छतरपुर जिले के ग्रामों में किसानों एवं क्षेत्रवासियों को मिलने वाले लाभ और सुविधाओं की जानकारी दीवार लेखन के माध्यम से दी जा रही है। दीवारों पर आकर्षक संदेशों के जरिए लोगों को परियोजना के महत्व, सिंचाई सुविधा आदि के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
नवीन एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष शिविर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से शिविरों का लाभ लेने की अपील
---- 
  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय द्विवेदी ने पात्र नागरिकों से 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को संबंधित मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष शिविरों का लाभ लेने की अपील की है। शिविरों में बीएलओ द्वारा नवीन एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाया जाएगा। नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 बीएलओ को जमा कर सकते हैं अथवा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही यह भी बताया कि फॉर्म 6 के साथ घोषणा पत्र नहीं भरा जायेगा।
Election Commission of India 
Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh. 
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज

जिला एवं ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों-कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

घर-घर जाकर मोबाइल ऐप से जुटाई जाएगी 40 प्रश्नों की जानकारी, स्व-गणना का भी रहेगा विकल्प
--- 
   भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संचालन के लिए जिला एवं ग्रामीण चार्ज के अधिकारियों-कर्मचारियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण 5 एवं 6 अक्टूबर को कलेक्टर सभागार, छतरपुर में संपन्न हुआ।
  प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री विनय द्विवेदी सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला योजना अधिकारी तथा जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। जिले के जनगणना मास्टर ट्रेनर भी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल से आए प्रशिक्षक पप्पू प्रसाद एवं पवन कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
  प्रशिक्षण के दौरान गणना खंड (ईबी) एवं उप-गणना खंड के गठन, कार्मिकों को कार्य आवंटन, अतिरिक्त कार्मिकों की आवश्यकता एवं उनकी नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही सीएमएमएस पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं उस पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
  बताया गया कि जनगणना में स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। इसके माध्यम से परिवार के सदस्य पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। जनसंख्या गणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक एवं प्रवास सहित 40 प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्रगणक घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे।
  प्रशिक्षण में जनगणना कार्य के व्यापक प्रचार-प्रसार पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि आमजन को जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना तथा पूछी जाने वाली जानकारी के संबंध में समय रहते जागरूक किया जा सके।

नगरीय चार्ज का प्रशिक्षण 7 एवं 8 अक्टूबर को

   जिले के नगरीय चार्ज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 7 एवं 8 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू

जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं प्रक्रियाओं की दी जा रही जानकारी
--- 
    भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संचालन के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को कलेक्टर सभागार, छतरपुर में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री विनय द्विवेदी सहित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
   प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (डीआईओ), एनआईसी तथा जिला योजना अधिकारी शामिल हुए। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल से आए प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान जिले के जनगणना मास्टर ट्रेनर भी उपस्थित रहे।
   प्रशिक्षण में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की कार्यप्रणाली, अधिकारियों-कर्मचारियों के दायित्व तथा आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।
  जिला एवं ग्रामीण चार्ज का प्रशिक्षण 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 को तथा नगरीय चार्ज का प्रशिक्षण 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक प्रक्रियाओं से दक्ष कर जनगणना 2027 का सुचारु एवं सफल संचालन सुनिश्चित करना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
किसानों को खाद प्राप्त करने में न हो कोई परेशानी, टोकन से खाद का वितरण करें : कलेक्टर

किसानों को टोकन प्राप्त करने में परेशानी न हो, खाद वितरण केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाएं

पोर्टल पर उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण रियल टाइम प्रदर्शित हो

खाद वितरण में लापरवाही या शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
--- 
   कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने सोमवार को टीएल बैठक में डीडीए, मार्कफेड एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों से जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही खाद का वितरण किया जाए।
  कलेक्टर ने कहा कि किसानों को टोकन प्राप्त करने में परेशानी न हो, इसके लिए खाद वितरण केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएं, जहां किसानों को टोकन प्रक्रिया एवं खाद की उपलब्धता की जानकारी दी जाए। उन्होंने जिले में उपलब्ध उर्वरक की मात्रा एवं वितरण की स्थिति पोर्टल पर रियल टाइम प्रदर्शित करने तथा व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि खाद वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता अथवा किसानों की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी के निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh Agriculture Department, MP <nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> में सेवा की कहानी

पीएम स्वनिधि से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ीं रामकुमारी

ऋण की राशि से व्यवसाय को बढ़ाया, अब बेहतर तरीके से चला रहीं अपना काम
--- 
    सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा की कहानी’ के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हितग्राहियों की सफलता की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। इसी क्रम में छतरपुर नगर के वार्ड क्रमांक-9 निवासी रामकुमारी चौरसिया पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।
   रामकुमारी ने बताया कि पहले वह छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय संचालित करती थीं। नगर पालिका छतरपुर के माध्यम से उन्हें बैंक से पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्रथम चरण में 10 हजार रुपये का ऋण मिला। उन्होंने समय पर ऋण चुकाया, जिसके बाद दूसरी बार 25 हजार रुपये और इसके पश्चात 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। ऋण की राशि का उपयोग उन्होंने अपने व्यवसाय में किया, जिससे उन्हें कारोबार बढ़ाने का अवसर मिला।
  रामकुमारी बताती हैं कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब वह अपना काम बेहतर तरीके से संचालित कर रही हैं और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
  उन्होंने कहा, “पीएम स्वनिधि योजना से मुझे अपने काम को बढ़ाने में काफी मदद मिली। मैं सरकार और नगर पालिका छतरपुर का धन्यवाद करती हूं।”
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
कलेक्टर के निर्देशन विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित

मतदाता सूची में छूटे पात्र मतदाताओं एवं 18-19 आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने संबंधी प्रशिक्षण
------
निर्वाचन आयोग म.प्र. के निर्देशन में जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विधानसभा क्षेत्र 48 महाराजपुर के 07, 49 चंदला के 02, 50 राजनगर के 05, 51 छतरपुर के 02, 52 बिजावर के 05 एवं 53 मलहरा के 09 सहित कुल 30 मास्टर ट्रेनर्स ने भाग लिया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मृणाल मीना के निर्देशन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स व्योम जॉर्ज एवं रघुवंश गुरुदेव द्वारा 28 सितंबर 2026 से चलाए जा रहे विशेष अभियान के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। अभियान के तहत बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों द्वारा एसआईआर-2026 की ASDR सूची से मतदाताओं का मिलान कर छूटे हुए पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Non-SIR राज्यों में फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लेने की जानकारी दी

प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा Non-SIR राज्यों में फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र नहीं लिए जाने संबंधी निर्देश से भी सभी को अवगत कराया गया।

नवविवाहित महिलाओं एवं 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर

मास्टर ट्रेनर्स को नवविवाहित पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, पंचायत एवं स्थानीय निकायों तथा नगर पालिका की मृत व्यक्तियों की पंजी से मतदाताओं का मिलान करने एवं 18-19 आयु वर्ग के नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के मान से अग्रिम रूप से फॉर्म-6 प्राप्त करने के संबंध में भी बीएलओ को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटियों के लिए बनी वरदान। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
Jansampark Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से कुसुम अपने बच्चों का भी भविष्य संवार रहीं हैं।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना nis:value=मुख्यमंत्री_लाड़ली_बहना_योजना nis:enabled=true nis:link/>
सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं हाउसकीपिंग पदों पर भर्ती के लिए जनपदों में लगाए जा रहे पंजीयन शिविर

कल बिजावर जनपद में होगा शिविर का आयोजन
--------
जिला पंचायत सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया के निर्देशन में GSF सिक्योरिटी द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर एवं हाउसकीपिंग कर्मियों की भर्ती के लिए पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पंजीकृत युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत संस्था द्वारा स्थाई रोजगार से जोड़ा जाएगा।
विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में सुरक्षा जवान एवं हाउसकीपिंग कर्मियों के लिए 150 युवाओं का पंजीयन किया जाना है। जनपद पंचायत बिजावर में 6 अक्टूबर, नौगांव में 7 अक्टूबर, बड़ा मलहरा में 8 अक्टूबर, राजनगर में 9 अक्टूबर तथा छतरपुर में 10 अक्टूबर 2026 को पंजीयन शिविर आयोजित होगा।

शिविर का समय सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक

भर्ती के लिए योग्यता

सुरक्षा जवान के लिए 8वीं अथवा 10वीं पास, आयु 18 से 37 वर्ष तथा न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी निर्धारित है। सुपरवाइजर पद के लिए स्नातक तथा हाउसकीपिंग पद के लिए 8वीं पास होना आवश्यक है। दोनों पदों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष है।

आवश्यक दस्तावेज एवं शुल्क

पंजीयन के लिए अभ्यर्थी को मार्कशीट, 3 फोटो एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। पंजीयन शुल्क 350 रुपए निर्धारित है। प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के दौरान प्रशिक्षण किट (ड्रेस, टाई, बेल्ट, जूता, मोजा आदि) के लिए 9500 रुपए प्रशिक्षणार्थी को स्वयं जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नंबर 6264820975 एवं 6263787387 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jansampark Madhya Pradesh 
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान में जन अभियान परिषद द्वारा बुजुर्गों का हुआ सम्मान

सेवा मेरा योगदान के तहत राजनगर में आयोजित हुआ आत्मीय कार्यक्रम
---- 
    कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी द्वारा राजनगर में बुजुर्गों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
   कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. राजेश तिवारी के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि भरत यादव सहित जन अभियान परिषद के परामर्शदाता जितेंद्र सिंह, मीनू राजा, नीलम कुशवाहा एवं जलज जैन ने बुजुर्गों को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
   कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वृद्धजनों से आत्मीय संवाद किया गया तथा उनके जीवन के अनुभवों, संघर्षों और सामाजिक योगदान को सुना गया। वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को जीवन में सही दिशा मिलती है। इसलिए बुजुर्गों का सम्मान करना और उनके अनुभवों से सीख लेना हम सभी की जिम्मेदारी है।
  इस अवसर पर वृद्धजनों ने भी अपने जीवन के संघर्ष और सफलता के अनुभव साझा किए। उनके अनुभवों ने उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
  कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष नदया आराम सिंह सहित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं, सम्मानित बुजुर्गजन एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=chhatarpur nis:value=chhatarpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत सेवा सेतु के ब्लॉक स्तरीय शिविर आयोजित

आयुष स्वास्थ्य शिविरों में 805 हितग्राहियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
----
      कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के ब्लॉक स्तरीय शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके निकटस्थ स्तर पर विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
   इसी क्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीरजा तिवारी के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. नितिन पांडेय के पर्यवेक्षण में ग्राम पंचायत स्तर पर आयुष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में आमजन के लिए योग सत्र, रोगी परीक्षण, आयुष चिकित्सा परामर्श एवं आवश्यकतानुसार औषधि वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
  आयुष स्वास्थ्य शिविरों में कुल 805 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, जिसमें 463 पुरुष एवं 342 महिलाएं शामिल रहीं। शिविरों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को सहज रूप से आयुष चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वस्थ जीवनशैली एवं योग के प्रति जन-जागरूकता भी बढ़ाई गई।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> के तहत विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्रामीणों, महिलाओं, किशोरियों एवं वृद्धजनों का हुआ स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, दवाओं का वितरण
-
    कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में ‘‘सेवा मेरा योगदान’’ गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्थाओं द्वारा विभिन्न ग्रामों एवं संस्थानों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों एवं आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया गया।

*ग्राम कितपुरा में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण*

  गौरिहार क्षेत्र के ग्राम कितपुरा में नवांकुर संस्था विश्वनाथ कला मंच जन उत्थान समिति द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। डॉ. धर्मेंद्र एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। जरूरतमंदों को जांच के उपरांत आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया।
 इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तुलसा अनुरागी, जनपद सदस्य गंगाराम दीक्षित, ब्लॉक समन्वयक अनिल निगम तथा नवांकुर संस्था के सचिव राहुल अग्रहरि उपस्थित रहे। शिविर में किशोर बालक-बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित जानकारी भी दी गई।

*तिंदनी में महिलाओं, किशोरियों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण*

   सेक्टर चंद्रपुरा अंतर्गत नवांकुर संस्था गुंजन बुन्देली कला एवं जनविकास समिति द्वारा ग्राम तिंदनी के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं, किशोरियों और वृद्धजनों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया गया। सामान्य लक्षण पाए जाने पर आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया, जबकि गंभीर लक्षण वाले मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव रेफर किया गया।

*घुवारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की हुई स्वास्थ्य जांच*

   घुवारा में नवांकुर संस्था मां भगवती महिला मंडल द्वारा मां भगवती वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुवारा के डॉ. आनंद यादव एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने वृद्धजनों सहित उपस्थित नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने स्वस्थ जीवनशैली, नियमित स्वास्थ्य जांच और बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया।