नेपाल में भयावह तबाही! नेपाल के रसुवा जिले में भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। बर्फ और चट्टानों के बड़े पैमाने पर खिसकने के बाद भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें, पुल, वाहन और कई इमारतें बह गईं।
105 भारतीय नागरिकों समेत करीब 384 लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, जबकि मृतकों की संख्या भी बढ़ रही है। यह हिमालयी क्षेत्र में आई एक बेहद भयावह प्राकृतिक आपदा है।
🙏 ईश्वर सभी लापता लोगों की सकुशल वापसी करे और प्रभावित परिवारों को इस संकट से उबरने की शक्ति दे।
#NepalFlood #Nepal #FlashFlood #NepalFloods #IndianCitizens RescueOperation नेपाल_बाढ़ प्राकृतिक_आपदा