रायचौर में केन-बेतवा प्रभावितों को योजनाओं का लाभ दिलाने शिविर आयोजित
गरीबी रेखा सूची, पीएम आवास, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं के लिए प्राप्त हुए आवेदन
प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर दिया जाएगा लाभ
---
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशन में केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रभावित ग्राम रायचौर में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए।
शिविर में गरीबी रेखा सूची में नाम जोड़ने के लिए 38, पशुशेड के लिए 31, लाड़ली बहना योजना के 23, पीएम आवास योजना के 28 तथा पेंशन योजनाओं के लाभ के लिए 5 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 1 आवेदन लिया गया।
इसके अलावा बकरी पालन के 14, मुर्गी पालन के 2, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के 18, राशन पर्ची के 4, SBM अंतर्गत शौचालय के 7, आचार्य विद्यासागर योजना के 2 तथा नल-जल कनेक्शन के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुआ।
शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की।
इन ग्रामों में लगेंगे आगामी शिविर
प्रभावित के लिए आगामी शिविर 1 सितम्बर 2026 को डोंगरिया में, 2 सितंबर को वसुधा में, 3 को घुघरी में, 7 को भोरखुवां में, 8 को पाठापुर में, 9 को खरयानी में एवं 10 सितम्बर को ग्राम कुपी में विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
#chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना