नई बसाहट ग्राम करौंदिया में ग्रामीणों के पास पहुंची स्वास्थ्य टीम
दो दिवसों में 85 व्यक्तियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयां की वितरित
बिजली व्यवस्था स्थापित करने बिजली लाइन के खंभे भी ग्राम में पहुंचे
कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देश पर नवीन बसाहट में शिविर लगाकर ग्रामीणों को मिल रहा योजनाओं और सुविधाओं का लाभ
---
केन-बेतवा लिंक परियोजना के पुनर्वासित एवं विस्थापित ग्राम करौंदिया की नवीन बसाहटों में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार गांव में पहुंचकर कार्य कर रहा है। कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को उनकी नवीन बसाहट में ही आवश्यक सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए।
इसी क्रम में करौंदिया में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 26 अगस्त को मेडिकल टीम द्वारा 59 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ सर्दी-जुकाम सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। 27 अगस्त को भी 26 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वहीं, ग्रामीणों को सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए बिजली लाइन के खंभे भी ग्राम में पहुंचा दिए गए हैं। शीघ्र ही इन्हें स्थापित किया जाएगा, जिससे नवीन बसाहट में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीणों के लिए अस्थायी आंगनवाड़ी संचालन हेतु महिला बाल विकास विभाग की टीम द्वारा सर्वे भी किया गया।
प्रशासन की इस पहल से विस्थापित एवं पुनर्वासित परिवारों को उनके गांव में ही स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। जिससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर जाने में परेशानी न हो उन्हें वही राहत मिल सके।
Chief Minister, MP
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur #केन_बेतवा_लिंक_परियोजना