छतरपुर वालों पर रहम करिए गोटी राम जी! एक बार फिर मिठाई में निकला तार, प्रशासन से जांच की मांग
छतरपुर। शहर में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गोटी राम जी की मिठाई में कथित तौर पर तार का टुकड़ा निकलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह तार सामान्य तार नहीं, बल्कि लेटर में इस्तेमाल होने वाला पतला तार प्रतीत हो रहा है।
मिठाई में तार निकलने के बाद ग्राहक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आखिर लोगों की सेहत और सुरक्षा के साथ कब तक लापरवाही होगी। मामले को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से मिठाई की जांच कराने की मांग की गई है।