प्रेस नोट
मंदिर श्री बंसी गोपाल जी में विशाल भंडारे का आयोजन, लगभग 900 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
चंबा। आज मंदिर श्री बंसी गोपाल जी, चंबा में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं मिलजुल कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया।
इस भंडारे में लगभग 900 श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर संतुष्टि व्यक्त की। मंदिर समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया।
जारीकर्ता:
सुरेश कश्मीरी
मंदिर श्री बंसी गोपाल जी, चंबा
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026