Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
adhimachali73
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व भाजपा नेता जय सिंह ने मुख्यमंत्री के चंबा दौरे को लेकर उठाए सवाल मुख्यमंत्री और विधायक को घेरा
Chamba, Chamba
| Nov 4, 2026
MORE NEWS
नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,हिमाचल में पहली बार PIT-NDPS एक्ट के तहत नशा तस्कर के मकान का कब्जा हिमाचल सरकार ने लिया #cmohp #spkhp #hpantichitta #viralreel #himachalpradesh #viralvideo #shimla #antitittahimachalpradesh #kangra# #chamba #dharmshala
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
प्रेस नोट मंदिर श्री बंसी गोपाल जी में विशाल भंडारे का आयोजन, लगभग 900 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद चंबा। आज मंदिर श्री बंसी गोपाल जी, चंबा में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के सदस्यों ने आपसी सहयोग एवं मिलजुल कर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। इस भंडारे में लगभग 900 श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर संतुष्टि व्यक्त की। मंदिर समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं सेवादारों का आभार व्यक्त किया। जारीकर्ता: सुरेश कश्मीरी मंदिर श्री बंसी गोपाल जी, चंबा
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
राजकीय महाविद्यालय चम्बा में दो दिवसीय करियर प्लानिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का शुभारम्भ राजकीय महाविद्यालय चम्बा के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल (करियर परामर्श एवं स्थानन सेवा प्रकोष्ठ), राष्ट्रीय सेवा योजना ( एन एस एस ) के सयुंक्त तत्वावधान में निम्बस संस्थान, चंडीगढ़ के सहयोग से दो दिवसीय करियर प्लानिंग एवं व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उक्त जानकारी देते हुए राजकीय महाविद्यालय चम्बा के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. चमन सिंह, प्रोफेसर निशा, डॉ. शिल्पा, प्रोफेसर संतोष, करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी प्रोफेसर अविनाश, सेल की सदस्य डॉ. विदुषी शर्मा एवं डॉ. परनिता गुरदेल, निम्बस संस्थान से श्री पारस तथा विभिन्न विभागों के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला में निम्बस संस्थान, चंडीगढ़ के फैकल्टी सदस्य श्री जीवेश ने स्रोत व्यक्ति के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर राकेश राठौर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए अपने करियर का सही समय पर चयन, लक्ष्य निर्धारण, प्रभावशाली संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के प्रति जागरूक रहने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण एवं रोजगारोन्मुखी मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यशाला के प्रथम सत्र में स्रोत व्यक्ति श्री जीवेश ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रशासनिक सेवाओं में करियर बनाने की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) तथा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) की परीक्षाओं की तैयारी, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, अध्ययन सामग्री के चयन एवं समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के तीन प्रमुख चरणों—प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination), मुख्य परीक्षा (Main Examination) एवं व्यक्तित्व परीक्षण/साक्षात्कार (Personality Test/Interview), बैंकिंग, पुलिस, बीमा, रक्षा सेवाएं, थल सेना, वायु सेवा, नेवी सेवा इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित अध्ययन, समसामयिक घटनाओं की जानकारी, विश्लेषणात्मक क्षमता, तार्किक सोच तथा लेखन कौशल का विकास अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समूह चर्चा (Group Discussion), साक्षात्कार की तैयारी, प्रभावशाली संवाद एवं संचार कौशल, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमताओं के अनुरूप करियर का चयन करने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न करियर अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रशासनिक सेवाओं एवं रोजगार की संभावनाओं से परिचित करवाने के साथ-साथ उनमें आवश्यक व्यावसायिक दक्षताओं एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कौशलों का संवर्धन करना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने करियर संबंधी विभिन्न विषयों पर गहरी रुचि दिखाई तथा स्रोत व्यक्ति से अपने प्रश्नों के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यशाला के आगामी सत्र व दूसरे दिन में भी विद्यार्थियों को करियर नियोजन, व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार प्राप्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
I got over 200 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
हिमाचल की पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹1500, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना की घोषणा की। इसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना अगले महीने से शुरू करने की बात कही गई है। #CMSukhu #HimachalNews #WomenEmpowerment #1500Rupees #HimachalGovernment #ChambaNews #chambaexpress
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
चुराह के भंजराड़ू को CM सुक्खू की सौगात, करोड़ों की विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराड़ू में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने से जुड़ी कई घोषणाएं भी की गईं। #Bhajjaradhu #Churah #CMSukhu #DevelopmentProjects #ChambaNews #HimachalNews #HimachalGovernment #ChambaExpress
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026
राजस्थान पर कहर बनकर टूटे हिमाचल के अभिषेक कुमार, 14 रन देकर झटके 5 विकेट #AbhishekKumar #HimachalCricket #RanjiTrophy #RanjiTrophy2026 #HimachalPradesh #HPCA #Dharamshala #CricketNews #IndianCricket #FastBowling #5Wickets #AbhishekKumarBowling #RajasthanCricket #HimachalNews #SportsNews #CricketUpdate #HimachalPacer #RanjiMatch #EkNazarHimachalNews #एक_नजर_हिमाचल_न्यूज #हिमाचल_क्रिकेट #अभिषेक_कुमार #रणजी_ट्रॉफी #धर्मशाला #हिमाचल_प्रदेश
Chamba, Chamba | Nov 4, 2026