कक्षा *11 के छात्र अर्पित श्रीवास्तव का सपना UPSC, बचपन से ही पढ़ाई में आगे बढ़ने की लगन*
ब्यूरो रिपोर्ट:- केशन कुमार
मल्लावां, हरदोई। नायगांव निवासी छात्र अर्पित श्रीवास्तव ने छोटी उम्र से ही शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का लक्ष्य तय कर लिया है। वर्तमान में अर्पित पटेल शिक्षा संस्थान, नायगांव, मल्लावां में कक्षा 11 के छात्र हैं और उनका सपना आगे चलकर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर सिविल सेवा में जाने का है।
अर्पित ने कक्षा 1 से 5 तक की प्रारंभिक शिक्षा गायत्री बाल विद्या मंदिर, नायगांव, मल्लावां से पूरी की। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई को निरंतर आगे बढ़ाते हुए वर्तमान में कक्षा 11 में अध्ययनरत हैं।
अर्पित का कहना है कि वह आगे चलकर मेहनत और लगन के साथ UPSC की तैयारी करना चाहते हैं तथा प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करने का प्रयास करेंगे। उनके इस लक्ष्य को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में भी उत्साह है।
कक्षा 11 से ही सिविल सेवा को