*बांगरमऊ के ग्रामीण इलाकों में गहराया बिजली संकट, घंटों गुल रहने से जनता में आक्रोश; सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पोस्टर*
*रिपोर्ट - अभिजीत, ज़िला रिपोर्टर उन्नाव*
*बांगरमऊ / उन्नाव।* बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के नगर समेत दर्जनों गांवों में पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती की समस्या गहरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है - "बांगरमऊ में बिजली गुल, बिल पूरा वसूल - ये कैसा विकास?"
*किन गांवों में ज्यादा दिक्कत?*
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ के बहलोलपुर तातियापुर फतेहपुर सहित कई मजरे-टोलों में सुबह 9 बजे के बाद से रात 9 बजे तक लगातार बिजली गायब रहती है। दिन में भी 2-2 घंटे के अंतराल पर लाइट ट्रिप हो रही है।
*किसानों और छात्रों पर असर:*
इस अघोषित कटौती का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। धान की रोपाई