*उन्नाव ब्रेकिंग - रघुरामपुर में दूसरी बार बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, ग्रामीण धरने पर बैठे*
*उन्नाव/बांगरमऊ:* तहसील बांगरमऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत रघुरामपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को दूसरी बार खंडित किए जाने से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पहली बार प्रतिमा खंडित होने पर पुलिस ने खानापूर्ति कर समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और दूसरी बार फिर उसी प्रतिमा को निशाना बनाया गया।
*ग्रामीणों में उबाल, धरने पर बैठे -*
इस बार ग्रामीण मानने को तैयार नहीं हैं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि *जब तक दोषियों को पकड़ा नहीं जाएगा, तब तक हम बाबा साहेब की प्रतिमा के पास ही धरना प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे।*
मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण और पुलिस बल मौजूद है।