बांगरमऊ में युवक ने नानामऊ घाट से लगाई छलांग, तलाश जारी
उन्नाव। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 18 वर्षीय युवक ने नानामऊ घाट पहुंचकर गंगा में छलांग लगा दी। घटना के बाद से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
भिखारीपुर पतसिया गांव निवासी रईस का 18 वर्षीय बेटा इसरार शनिवार शाम बाइक लेकर घर से निकला था। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद इसरार ने गांव के ही अपने दोस्त विक्की को फोन किया। फोन पर उसने विक्की से कहा कि वह बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर आ जाए। साथ ही उसने बाइक, मोबाइल और अपने कपड़े घरवालों को देने की बात कही।
इसरार की बात सुनकर विक्की नानामऊ घाट पहुंचा। बताया जा रहा है कि विक्की के मौके पर पहुंचते ही इसरार ने गंगा में छलांग लगा दी। अचानक हुई घटना से विक्की के होश उड़ गए। उसने मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस �