बांगरमऊ के रघुरामपुर में दूसरी बार बाबा साहेब की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी उबाल, मूर्ति स्थल पर ही धरने पर बैठे ग्रामीण, पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल*
रिपोर्ट ब्यूरो चीफ उन्नाव
*उन्नाव/बांगरमऊ / गंज मुरादाबाद:* जनपद उन्नाव के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड गंज मुरादाबाद की ग्राम पंचायत रघुरामपुर में अराजक तत्वों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां लगी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को दूसरी बार खंडित कर दिया गया।
*दूसरी बार हुई वारदात से ग्रामीणों में भारी आक्रोश*
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनों पहले भी इसी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था। उस समय पुलिस मौके पर आई थी और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर और पूजा-पाठ कराकर मामले को शांत करा दिया था, लेकिन दोषियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की इसी लापरवाही के चलते अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दूसरी बार फिर प्�