कोडरमा गया रेलखंड त्योहारों को लेकर सभी स्टेशन पर बढ़ी चौकसी
झुमरी तिलैया - धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत झारखण्ड और बिहार के क्षेत्रों में छोटे-बड़े स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी ने सुरक्षा कड़ी की है। नशाखुरानी गिरोह की घटनाओं के बाद जवान स्टेशनों, वेटिंग रूम, फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म पर तैनात हैं। संयुक्त दल गश्त कर रहा है, लंबी दूरी की ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में औचक निरीक्षण कर रहा है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ और सामान की तलाशी ले रहा है।
त्योहारों में रेलखंड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इन दिनों चल रहे त्योहारों के सीजन को देखते हुए कोडरमा गया रेलखंड के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की भारी भीड़ और त्योहारी हलचल के बीच असामाजिक तत्वों, संदिग्धों और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। हाल ही में सामने आई नशाखुरानी गिरोह की वारदातों के बाद रेलवे पुलिस ने अपनी कार्यशैली में और अधिक सख्ती ला दी है, ताकि यात्रियों की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुगम हो सके। स्टेशन परिसरों, वेटिंग रूम, फुट ओवरब्रिज और प्लेटफॉर्म्स पर सादे लिबास में भी जवानों की तैनाती की गई है। कोडरमा आरपीएफ के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि स्टेशनों पर सुरक्षा का खाका इस प्रकार तैयार किया गया है कि जैसे ही कोई एक्सप्रेस या पैसेंजर ट्रेन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करती है, सुरक्षा बलों की सक्रियता और अधिक बढ़ जाती है। आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त दल द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। लम्बी दूरी की ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोच में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। संदिग्ध अव में घूम रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है और उनके सामान की तलाशी ली जा रही है।