भवन बनकर तैयार, फिर भी उद्घाटन का इंतजार, झुमरी तिलैया नगर परिषद गुमो में केंद्रीय विद्यालय में कब शुरू होगी पढ़ाई?
झुमरी तिलैया नगर परिषद के गुमो स्थित केंद्रीय विद्यालय का भवन बनकर तैयार है, लेकिन अब तक विद्यालय का उद्घाटन नहीं होने से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में निराशा है। स्थानीय लोगों का शुक्रवार को 11:30 बजे बताया है कि जब विद्यालय का भवन तैयार है, तो बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलने में देरी क्यों हो रही है?
केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से आसपास के क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। लेकिन उद्घाटन और विद्यालय संचालन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से यह उम्मीद फिलहाल अधूरी है। अब लोगों ने संबंधित शिक्षा विभाग और अधिकारियों से जल्द पहल कर विद्यालय चालू कराने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि आखिर गुमो केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई कब से शुरू होगी? बताते चले कि वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय सीडी कल स्कूल के पीछे स्थित माध्यमिक विद्यालय के भवनों में क्लास चल रहा है।