लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश दिए गए
मंगलवार अपराह्न 12 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार सोमवार एवं मंगलवार के बीच रात में वरीय पुलिस पदाधिकारी द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रि गश्ती, ऑडी एवं डायल 112 में तैनात पुलिस बल की जांच किया गया. पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया.