तुलसीपुर में शादी का हुआ अंत! पति ने खुद पत्नी की मांग का सिंदूर धोया, मंगलसूत्र तोड़ा नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव के वार्ड नंबर 14 से पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पति मजदूरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहता था और साथी मजदूर के मोबाइल से पत्नी से बातचीत करता था। इसी दौरान पत्नी पर दूसरे युवक से संबंध बनाने का आरोप लगाया गया।
परिजनों और समाज के लोगों के स्तर पर कई बार समझाने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। विवाद बढ़ने के बाद मौखिक रूप से अलग होने की बात कही गई। इसके बाद महिला अपने मायके जाने लगी। इसी दौरान पति ने कथित तौर पर उसका मंगलसूत्र तोड़ दिया और उसकी मांग का सिंदूर धो दिया।