⚖️ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन...
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर एवं व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को अनुमंडल कार्यालय समस्तीपुर परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्तीपुर, जिलाधिकारी, समस्तीपुर एवं पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर पात्र एवं लंबित ई-चालानों का एकमुश्त निपटारा 50% तक की छूट के साथ किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
#राष्ट्रीयलोकअदालत #LokAdalat #Samastipur #ईचालान #TrafficChallan #50प्रतिशतछूट #सुलभन्याय #त्वरितन्याय #जिलाप्रशासनसमस्तीपुर
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Sep 12, 2026