पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धुरी से चुनाव लड़ेंगे भगवंत मान
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने शनिवार को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है। वह एक बार फिर धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम से टिकट दिया गया है।
पार्टी की पहली सूची में अधिकांश मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया गया है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 सीटें हैं।