रोहतास जिले में दीपावली से पहले अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। सासाराम के मदार दरवाजा क्षेत्र में पटाखा दुकानों की जांच में बिना वैध अनुज्ञप्ति के संचालित बबलू फायर वर्क्स की दो दुकानों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रभारी एसडीएम अमर ज्योति और पुलिस टीम की मौजूदगी में की गई। प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
#rohtasnews
Kargahar, Rohtas | Oct 31, 2026