गांव में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने वाली मंजू यादव को मिला बेस्ट टीचिंग अवार्ड।
रोहतास जिले के सूर्यपुरा के बारुन टांड निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य गुप्तेश्वर सिंह की बहू एवं भावी मुखिया प्रत्याशी इंजीनियर मंजू यादव को डिवाइन पब्लिक स्कूल के निदेशक अखिलेश कुमार द्वारा बेस्ट टीचिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
इंजीनियर मंजू यादव विद्यालय में शिक्षक के तौर पर शिक्षण कार्य करती हैं। इसके साथ ही वह अपने घर पर भी गांव के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देती हैं। शिक्षा के प्रति उनकी इसी पहल से गांव के कई बच्चों को मुफ्त में पढ़ने का अवसर मिल रहा है। विद्यालय में शिक्षण कार्य के साथ घर पर बच्चों को निःशुल्क पढ़ाकर वह शिक्षा को बढ़ावा देने में योगदान दे रही हैं।