बिजावर: बिजावर पुलिस ने एयर गन से हमला करने वाले आरोपी को पकड़ा, आरोपी पर पहले से 8 मामले हैं दर्ज
बिजावर पुलिस ने मार्च माह में एयर गन से हमला कर फरार हुए ₹5000 के इनामी बदमाश रामस्वरूप ढीमर को शनिवार की रात करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लीलाधर नाम के व्यक्ति पर हमला किया था, जिसके बाद उस पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, रामस्वरूप के पास से घटना में इस्तेमाल हुई एयर गन और छर्रे बरामद हुए हैं। आरोप