मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर सेरी मंच पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 वीरवार को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर ऐतिहासिक सेरी मंच पर स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ।इस कार्यक्रम में मंडी जिला के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को जिला प्रशासन मंडी द्वारा सम्मानित भी किया गया।