मंडी: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर गुरुवार शाम को मचाएंगे धूम
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 मंडी जिला मुख्यालय में जारी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2024 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गुरुवार को पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक गुरनाम भुल्लर अपनी गायक से धूम मचाने जा रहे हैं। इसको लेकर गायक गुरनाम भुल्लर ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।