मंडी: टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश अभियान मंडी से हुआ शुरू, स्वास्थ्य निदेशक ने अभियान का किया शुभारंभ
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 टीबी रोग मुक्त हिमाचल प्रदेश कार्यक्रम का शुभारंभ वीरवार को मंडी से स्वास्थ्य निदेशक डॉ गोपाल बेरी ने किया। शुभारंभ अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन के राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र को वीसीजी का पहला टीका लगाकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर डॉ गोपाल बेरी ने कहा कि इस टीका को लगाने से व्यक्ति को क्षय रोग होने की संभावना कम हो जाती है।