मंडी: बोर्ड में बने रहेंगे मनरेगा मजदूर- मंडी मुख्यालय में बोले सीटू सबंधित मनरेगा व निर्माण यूनियन राज्य महासचिव भूपेंद्र
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 मनरेगा मजदूरों को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड की सदस्यता और वित्तिय सहायता पर लगी रोक को हटाने का निर्णय 44वीं बोर्ड बैठक में पारित हो गया है। इससे पिछले 3 साल की रुकी हुई वित्तिय सहायता और डेढ़ साल से उनका पंजीकरण व नवीनीकरण फिर शुरू हो जायेगा।ये जानकारी बोर्ड के सदस्य व सीटू से सबंधित मनरेगा व निर्माण यूनियन के राज्य महासचिव भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार को दी है।