मंडी: पड्डल में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला बना विजेता, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विजेता टीमों को किया सम्मानित
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही प्रतियोगिताओं के तहत आज पड्डल में राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बता दें, राज्यस्तर की प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया जिसके अंतिम मुकाबले में शिमला ने मंडी पुलिस की टीम को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता जीती है। वहीं, उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उन्हें बधाई दी।