मंडी: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार निंदनीय: सामाजिक समरसता के जिला संयोजक बलवीर ठाकुर
Mandi, Mandi | Mar 14, 2024 पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर सामाजिक समरस्ता प्रकोष्ठ ने मंडी उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया है। महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की है। सामाजिक समरस्ता जिला संयोजक बलवीर ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में राजनीतिक ओहदेदार लोग महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं, वह सही नहीं है। दोषियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।