दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट, विरोध में रोड जाम
दो किलो चांदी व नकद एक लाख
रुपए की लूटपाट की है। बरौनी फुलवड़िया बाजार में शुक्रवार को मां पार्वती ज्वेलर्स में लूटपाट के बाद जांच-पड़ताल करने पहुंचे एसपी मनीष।
बरौनी, मुकेश कुमार संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के व्यस्ततम फुलवड़िया बाजार में शुक्रवार को दिन के लगभग डेढ़ बजे दो बाइक पर सवार हेलमेट व मास्क लगाए आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने मां पार्वती ज्वेलर्स में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और आराम से चलते बने। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हथियारबंद बदमाश फ़िल्मी स्टाइल में हाथ में हथियार लहराते हुए बाजार में लगभग एक दर्जन से अधिक ताबड़तोड़ फायरिंग की। फिर दो हथियारबंद बदमाश ज्वेलरी दुकान में घुस गए और चार बदमाश दुकान के बाहर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते रहे। उस समय ज्वेलरी दुकान में दुकानदार, स्टॉफ के साथ साथ बरौनी थाना निवासी सुनीता देवी सहित चार ग्राहक भी मौजूद थे। दुकान के निकट गोली चलने से दुकान के मालिक, स्टाफ व ग्राहक दुकान छोड़ कर जान बचा कर भाग खड़े हुए। बदमाश दुकान से सोना-चांदी के जेवरात व नकद लेकर बेखौफ़ पिस्तौल लहराते हुए तारा अड्डा की तरफ आराम से चलते बने। दिनदहाड़े बाजार में ताबड़तोड़ गोली चलने से दहशत के कारण आसपास के दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान बंद कर ली। घटना की सूचना
मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार व फुलवड़िया थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीनकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी। सूचना मिलते ही एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास से आधे दर्जन से अधिक खोखा भी बरामद किया है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। दुकान मालिक फुलवड़िया निवासी भवेश कुमार ने बताया कि बदमाशों ने दुकान से लगभग 200 ग्राम सोना व दो किलो चांदी तथा नकद एक लाख रुपए की लूटपाट की है।
बाजार में लोगों ने भागकर बचाई जान
बाजार में लोगों ने भागकर बचाई जान फुलवड़िया बाजारबाजार में लोगों ने भागकर बचाई जान फुलवड़िया बाजार में शुक्रवार को बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग होते देख बाजार में मौजूद लोगों ने यत्र तत्र भागकर अपनी जान बचाई। दुर्गापूजा को लेकर फुलवड़िया बाजार में लोगों की जबरदस्त भीड़ थी। इसमें खासकर महिला ग्राहकों की संख्या अधिक थी। घटना के वक्त बाजार ग्राहकों से खचाखच भरा था।
लूटपाट से व्यवसायियों में दहशत
दिनदहाड़े लूटपाट की घटना से व्यवसायियों में दहशत फुलवड़िया बाजार में हथियारबंद बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम देने से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। व्यवसायियों ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की लूटपाट की घटना बरौनी के इतिहास में पहली बार हुई है। इससे यह साबित होता है कि अब बदमाशों को पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। ऐसी सूरत में व्यवसायियों को बाजार की सुरक्षा का भय सता रहा है। बरौनी स्वर्ण व्यवसायी संघ ने एसपी से बदमाशों को तुरंत चिह्नित कर गिरफ्तार करने व व्यवसायी को सुरक्षा देने की मांग की है।