बेगूसराय में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
मुकेश कुमार बीहट
जिला कप्तान मनीष कुमार के निर्देश पर और सदर 2 एसडीपीओ कुमारी शक्ति के नेतृत्व में शनिवार को विभिन्न इलाकों में एक व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया।
इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम जनता व खासकर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है।
प्रमुख हाईलाइट्स
नेतृत्वः सदर 2 एसडीपीओ कुमारी शक्तिदिशा-निर्देशः जिला कप्तान मनीष कुमारप्रमुख पुलिस अधिकारीः बरौनी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकास कुमार रंजन, एसआई मोहन सिंह, एसआई आलोक कुमार, पीएसआई अनिल कुमार, एसआई साक्षी और एसआई ममता कुमारीमुख्य उद्देश्यः दुर्गा पूजा मेले और त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था और सौहार्द कायम रखना।
फ्लैग मार्च का रूट
यह फ्लैग मार्च बरौनी थाना क्षेत्र के कई संवेदनशील और मुख्य इलाकों से गुजरा, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:पिपरादेवस,असुरारी,हाजीपुर,बथौली ,तिलरथ मिर्जापुर,
प्रशासन की अपील
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दुर्गा पूजा का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं। प्रशासनने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।