राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार संतकबीरनगर पहुंचीं संगीता यादव, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
संतकबीरनगर में भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद संगीता यादव के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
होटल सम्राट में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद संगीता यादव का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का आयोजन होटल सम्राट के प्रबंधक एवं समाजसेवी संतोष मौर्य तथा ग्राम प्रधान राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
सभी ने संगीता यादव को भाजपा में राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में लोगों ने कहा कि संगीता यादव को राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने से संतकबीरनगर के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह अपने अनुभव, सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के माध्यम से पार्टी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
स्वागत समारोह के दौरान समर्थकों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए और सांसद के सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में संतलाल मौर्य, मंडल अध्यक्ष राकेश मौर्य, संतोष मौर्य, राधेश्याम मौर्य, विश्वनाथ मौर्य, विनय कुमार दुबे, मूलचंद मौर्य, अजीत कुमार गुप्ता, राजू, अरुण कुमार मौर्य, पातीराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग एवं मौर्य समाज के लोग उपस्थित रहे।