गर्ल्स स्कूल में पेड़ों की कटाई कर लकड़ी बेचने का आरोप, ई-रिक्शा से आरा मशीन पहुंचाई गई लकड़ी
मुरैना। शहर के एक गर्ल्स स्कूल में पेड़ों की कटाई कर लकड़ी ई-रिक्शा से आरा मशीन तक पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में स्कूल प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं। एक शिक्षक ने लकड़ी से स्कूल कार्यालय के लिए कुर्सी-टेबल बनवाने की बात कही है। वहीं, पेड़ों की कटाई से पहले वन विभाग की एनओसी लिए जाने पर प्रबंधन स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। अब वन विभाग और जिला प्रशासन की जांच एवं कार्रवाई का इंतजार है।
#morena #मुरैना #लकड़ी