मुरैना में धीरेंद्र शास्त्री का पुतला दहन, यादव महासभा ने की कार्रवाई की मांग
मुरैना। भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी के विरोध में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के कार्यकर्ताओं ने वैरियर चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। महासभा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
#morena #मुरैना #धर्म