बिजली विभाग की बड़ी दबिश, 100 किलो अवैध तार जब्त
मुरैना। जौरी क्षेत्र में बिजली चोरी और बकाया बिलों के खिलाफ विद्युत विभाग ने लगातार दूसरे दिन कार्रवाई की। एई शिवसिंह चौबे और जेई धर्मेंद्र पवार के नेतृत्व में टीम ने होमगार्ड रोड सहित कई स्थानों पर दबिश देकर ट्रांसफार्मरों से अवैध रूप से जुड़े करीब 100 किलो सफेद तार जब्त किए। वहीं 10 लाख रुपये से अधिक के बकायेदार 15 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। विभाग ने अभियान जारी रखने की चेतावनी दी है।
#मुरैना #morena #बिजली #लाइट