तरहसी: मनरेगा में मानव दिवस सृजन की धीमी प्रगति पर पलामू के तीन बीडीओ-बीपीओ को शो-कॉज नोटिस, डीडीसी ने की कार्रवाई
उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जनमन एवं अबुआ आवास योजना की ऑनलाइन समीक्षा की। उप विकास आयुक्त ने गुरूवार दोपहर 1 बजे अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योग्य लाभुकों को शत प्रतिशत आवास योजना से अच्छादित किए जाने की स्थिति एवं मनरेगा अंतर्गत मानव दिवस सृजन की अद्यतन प्रगति की समीक्षा करते हुए