तरहसी: सेलारी से तीसरी बस में श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ, लोगों में दिखा उत्साह
श्री महाकालेश्वर मंदिर-बजरंग सेवा समिति सेलारी के तत्वावधान में तीसरी बस से श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज महाकुंभ के लिए रवाना हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, विशिष्ठ अतिथि तरहसी पश्चिमी जिला पार्षद कृष्ण मुरारी सिंह, समाजसेवी राजेश सिंह, सेलारी पंचायत की मुखिया जहांननारा, समाजसेवी नइम अनवर ने बस को भगवा झंडी दिखाया।