तरहसी: तरहसी का अविनाश रांची के लालपुर में वर्दमान कंपाउंड से 24 घंटे से लापता, दोस्त के साथ खेलने गया था
तरहसी निवासी 15 वर्षीय अविनाश आनंद पिता प्रवीण पांडे शुक्रवार शाम 4 बजे से लापता है। उसके साथ उसका दोस्त गणेश सिंह पिता शंकर सिंह भी गायब है। अविनाश एवं गणेश राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दमान कंपाउंड के बगल में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों की माने तो अविनाश लालपुर थाना क्षेत्र के वर्दमान कंपाउंड में खेलने के लिए दोस्त गणेश के साथ निकला था।