तरहसी: तरहसी में सरस्वती पूजा का विसर्जन जुलूस निकला, अमानत नदी और सेवती डैम में प्रतिमा विसर्जन किया गया
तरहसी प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की शाम 6 बजे से सरस्वती पूजा को लेकर विसर्जन जुलूस निकाला गया। विभिन्न पूजा समितियां के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से विसर्जन जुलूस निकाला गया। विसर्जन जुलूस में नाचते गाते श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती को अंतिम विदाई दी। अमानत नदी, सेवती डैम, काजी पकरी तालाब समेत अन्य जल स्रोत में प्रतिमा विसर्जन किया गया।