तरहसी: पीएचसी तरहसी में बंध्याकरण के बाद महिलाओं को दी गई गलत दवा, सिविल सर्जन ने जांच शुरू की
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तरहसी में बंध्याकरण के बाद महिलाओं को दी गयी गलत दवा की जांच शुरू कर दी गयी है। सोमवार शाम 4 बजे जिले के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार जांच के लिए पीएचसी पहुंचे। उन्होंने डाक्टर के साथ साथ स्वास्थ्यकर्मियों से बात की। मौके पर सीएस ने कहा कि जिस एजेंसी के द्वारा बंध्याकरण के बाद दवा दी गयी है, उससे बात की जायेगी।