तरहसी: छतरपुर के जोडाबार में हाईटेंशन तार से बिजली विभाग के निजी मिस्त्री को लगा करंट, रांची रिम्स रेफर किया गया
तरहसी थाना क्षेत्र के छतरपुर के जोडाबार में 11 हजार के हाईटेंशन तार से पांकी बिजली विभाग के निजी मिस्त्री 22 वर्षीय अंकित कुमार पिता नरेंद्र कुमार उर्फ मोदी को जोरदार करंट लगा। कमर, रीढ़ की हड्डी और जांघ का हिस्सा जलकर बुरी तरह से जख्मी हो गया है। बुधवार दोपहर 12 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।