टीकमगढ़: रामनगर रोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के रामनगर रोड पर एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का नाम नरेंद्र अहिरवार निवासी बुड़ेरा बताया गया है। परिजन ने बताया कि युवक बड़ागांव से अपने गांव आ रहा था, तभी रास्ते में रामनगर रोड पर वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।