टीकमगढ़: सरकर जागीर गांव का व्यक्ति कलेक्ट्रेट पहुंचा, दबंगों द्वारा वन विभाग की भूमि पर अवैध उत्खनन की शिकायत
गुरुवार को सरकर जागीर गांव निवासी देवेंद्र सिंह बुंदेला नाम का व्यक्ति कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। व्यक्ति ने बताया कि ग्राम में जो वन विभाग की भूमि है उस पर गांव के कुछ दबंगों द्वारा अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। अवैध उत्खनन से सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। कार्यवाही को लेकर व्यक्ति ने कलेक्ट्रेट में आवेदन दिया है।