टीकमगढ़: कुंडेश्वर जमड़ार गांव में परिवार के ही आधा दर्जन लोगों ने 4 लोगों के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुंडेश्वर जमड़ार गांव में चार लोगों के साथ मारपीट हुई है। घायलों के नाम मीना महक अंशु और आकाश बताए गए हैं। घायल मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर में थी इसी दौरान परिवार के सरोज सूरज अनुज और अन्य लगभग आधा दर्जन लोग आए बेवजह उन्होंने मारपीट कर दी। बचाने के प्रयास में महक आकाश अंशु के साथ भी मारपीट हुई है।