टीकमगढ़: डूड़ा गांव में ज़हरीले पदार्थ का सेवन करने से एक व्यक्ति की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ जिले के डूड़ा गांव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। व्यक्ति का नाम रामसिंह लोधी बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर था इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।