टीकमगढ़: उप पुलिस अधीक्षक और उप निरीक्षक हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी विदाई
जिला पुलिस बल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक दिलीप पांडे और उप निरीक्षक प्रदीप तिवारी अपना सेवा काल पूर्ण कर सेवा निर्वत्त हुए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम कार्यक्रम आयोजित कर शॉल श्रीफल सर्टिफिकेट पुलिस मोमेंटो भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।