भंडरा: भंडरा प्रखंड में एसआईआर कार्य की तैयारी को लेकर मकान संख्या मैपिंग पर हुई बैठक, बीडीओ ने दिए निर्देश
भंडरा प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी की अध्यक्षता में एसआईआर कार्य से पूर्व मकान संख्या मैपिंग को लेकर बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी एसआईआर कार्य की तैयारियों को लेकर बीएलओ को विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।