प्रतापगढ़: कोहंडौर पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास में वांछित एक अभियुक्त को चंदीपुर तिराहा से किया गिरफ्तार
कोहंडौर पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को चंदीपुर तिराहा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विनोद कुमार सोनी पुत्र स्व0 गणेशदीन सोनी निवासी पंडित श्याम बिहारी गली उर्फ सोनार गली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास लाठी भी बरामद किया गया और जेल भेज दिया गया।