नारासन: थीथकी गांव में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के थीथकी गांव में आपस में लड़ाई झगड़ा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।