नारासन: आसफनगर झाल से बरामद हुआ एक युवक का शव, गंगनहर में डूबकर हुआ था लापता
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की आसफनगर झाल से आज उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी उवैस का शव बरामद हो गया है। उवैस धनोरी के पास गंगनहर किनारे कुछ काम कर रहा था। तभी उवैस का पैर फिसल गया था। जिस कारण वह गंगनहर में डूब कर लापता हो गया था। जिसके बाद उवैस का शव आसफनगर झाल से बरामद हो गया है। पुलिस ने उवैस के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।