नारासन: नसीरपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, एक घायल
रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नसीरपुर गांव के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिस कारण नोएडा निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि अरुण नाम का दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव और घायल को सिविल अस्पताल भेज दिया है। जहां पर आज दोनों के परिजन भी पहुंच गए है।